मुंगेली 30 जून 2025 । मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट के फेरो डिवीजन में रविवार रात एक हादसा हो गया। रात्रिकालीन गश्त के दौरान राजेश सिंह ठाकुर पिता सूचित ठाकुर, निवासी औरंगाबाद, कार्यस्थल पर स्थित कूलिंग यूनिट की टंकी में गिर गए। घटना के तत्काल बाद साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें मातृछाया हॉस्पिटल बिलासपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए तत्काल राजस्व, पुलिस सहित संबंधित विभागों की टीम को घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए। तहसीलदार सरगांव, थाना प्रभारी सरगांव एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विशेषज्ञों की सहायता से घटनास्थल की सूक्ष्मता से तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य जांच की जा रही है। पथरिया एसडीएम अजय शतरंज ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी एवं सुरक्षा मानकों की अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्लांट प्रबंधन से भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।