बिलासपुर, 13 मार्च 26 । कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11/03/2026,12/03/2026 एंव 13/03/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर,लारिपारा घुटकू,निरतु सेंदरी,कोनी,बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन,जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल को 11 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed