इस वर्ष के द्वित

जिला न्यायालय मुंगेली में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 10ः45 बजे मति गिरिजा देवी मेरावी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

नेशनल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय में कुल 06 खंडपीठ तहसील न्यायालय लोरमी में 01 खडपीठ तथा राजस्व न्यायालय में कुल 08 खंडपीठ का गठन किया गया है।

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल प्रकरण 1832 एवं जिला न्यायालय व राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरण 19823 कुल 21655 सुनवाई हेतु रखे गये है। जिनमें से न्यायालय में लंबित कुल 1438 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं 50,45,772/- रूपये राशि अवार्ड पारित किया गया है एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में कुल 15933 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 67,931/- रूपये के राशि का अवार्ड पारित किया गया।

इस नेशनल लोक अदालत में राजीव कुमार, न्यायाधीश परिवार न्यायालय के खण्डपीठ द्वारा पति एवं पत्नी के मध्य की गई काउंसलिंग के माध्यम से पति एवं पत्नी को उनके मध्य उत्पन्न विवादों को भुलाकर, साथ रहने के संबंध में समझाईश दी गई। इस प्रकार उभयपक्षों की सहमति से नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौता के तहत् प्रकरण का निराकरण किया गया।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।