कवर्धा – जी हाँ हम अपने पाठकों को आज एक ऐसे युवक की जानकारी दे रहे हैं जिसके मन में अपने देश को बहुत करीब से जानने और समझने के लिए भारत भ्रमण का जज्बा है |सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम से केरल के एक ऐसे युवक की मुलाकात हुई जो बहुत कम साधनों के सहारे क्षेत्रफल में बहुत बड़े भारत देश के भ्रमण के लिए निकल पड़ा है | तीव्र गति से चलने वाले विभिन्न वाहनों के इस युग उसने अपने इस जज्बा को पूरा करने के लिए एक साधारण साइकिल को अपना साधन बनाया है |मुलाकात में उसने अपना परिचय देते हुए अपना नाम रचिता बताया | केरल राज्य के त्रिशूर शहर का निवासी होना बताया | अपनी उम्र 31 वर्ष बताते हुए उसने कहा कि उसका अपना परिवार भी है जिसमें पत्नी और बच्चे भी हैं जो अभी अपने घर में है | जानकारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उसने यह भी बताया कि वह वाणिज्य में स्नातक है |छत्तीसगढ़ राज्य से आगे बड़कर उसने मध्यप्रदेश जाने की बात बताई | उसने बताया कि रास्तों की जानकारी लेने में गूगल मैप अच्छा खासा मददगार है | केरल राज्य का मूलनिवासी होने के बावजूद उसकी हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है | (जैसा कि उसने सुपर समर्थन की चिठ्ठी से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए बताया ) | Post navigationएचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा: कलेक्टर ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा आदिवासी विकास विभाग की बैठक ली संलग्नीकरण का विचित्र खेल |भृत्य रम्मू सिंह धुर्वे एवं लिपिक विश्वनाथ तिवारी लम्बे समय से अन्य जगह कार्यरत | विषय शिक्षक एवं कमरों की कमी से भी जूझ रहा है यह विद्यालय | मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौरी का |