कवर्धा – आज दिनांक 25/07/2025 को एक हादसा टल गया | जी हाँ हम बात कर रहे है एक ऐसे हादसे के बारे में जो आज टल गया | मामला कुछ इस तरह से है आज एक निजी विद्यालय की बस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वापस छोड़कर आ रही थी तभी यह बस निर्माणाधीन रास्ते के किनारे में बुरी तरीके से फँस गयी |

आपको यह बता दे कि अभी कवर्धा शहर में ठाकुरदेव चौक से नये बस स्टैंड जाने वाली सड़क पूरी नही बन पाई है | ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग के सुस्त रवैये के चलते यह निर्माण अधूरा है | इस निर्मानाधीन् सड़क के किनारे भारी मात्रा में कीचड़ मौजूद है और यही कीचड़ उस स्कूल बस के फँसने का कारण बनी | यह स्कूल बस इस कदर फँसी हुई थी कि इसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी | इससे आप स्थिति का अंदाजा लगा सकते है |

आसपास के निवासियों ने बताया कि पढ़ने वाले बच्चेे उस वक्त बस में सवार नहीं थे | इस वजह से जनहानि टल गई | सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर वहाँ से गुजरने वालों ने एवं आसपास के निवासियों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।