मुंगेली, 17 सितम्बर 2025। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का आज शुभारंभ किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले के 35 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में सभी शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के तीनों विकासखण्डों के 35 आदिवासी बाहुल्य चिन्हांकित ग्रामों में 01-01 आदि सेवा केन्द्र (एकल खिड़की सेवा केन्द्र) “वन-स्टॉप सेवा केंद्र” का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों पर विभागीय संपर्क विवरण, योजनाओं की जानकारी, शिकायत निवारण रजिस्टर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त महेन्द्र खाण्डेकर ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पचौटिया में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार ने आदि सेवा केन्द्र शुभारंभ किया। इस दौरान 10 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 20 आदि साथी को टीशर्ट और टोपी वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा ग्राम भ्रमण कर लोगों से चर्चा की गई व उनके सुझाव अनुसार ग्राम विकास योजना के निर्माण के लिए ट्रांजेक्ट वॉक भी किया गया। इसी तरह ग्राम महामाई में समस्या निवारण एवं सेवा प्रदाय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, उज्जवला योजना किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पत्र, पेंशन, मुद्रा लोन आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी मौजूद रहे। Post navigationआदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत: मोदी की संकल्पना के अनुरूप लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ‘‘स्वच्छोत्सव’’ की थीम पर सेवा पखवाड़ा