कबीरधाम  –   दीप पब्लिक हाई स्कूल
पैलपार में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओ ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।
ज्ञातब्य है कि ग्राम पैलपार जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत है एवं जिला कबीरधाम में आता है  |  यह ग्राम जिला बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत थान खम्हरिया  के बहुत समीप है  |  विद्यालय के यहाँ स्थित होने से जिला कबीरधाम एवं जिला बेमेतरा दोनो जिलों के विद्यार्थियो को लाभ मिलता है  |  वर्तमान में इस विद्यालय में कक्षा दस तक की पढ़ाई की सुविधा है    |
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  अश्वनी श्रीवास प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष,  पवन देवांगन , कवर्धा स्थित एक  निजी विद्यालय के संचालक,  सरोज बनाकर नोडल प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल, तथा संतोष तिवारी ए बी ई ओ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने उदबोधन्  में  कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि “हमें अपने छात्रों एवं छात्राओ पर गर्व है जिन्होंने अपनी प्रतिभा व  कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और अन्य अतिथि उपस्थित थे।  यह वार्षिक उत्सव स्कूल के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने साथियों के साथ जुड़े। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के संचालक राघवेंद्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया  |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।