बेमेतरा : 11 जून 2025 स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , आयुष्मान आरोग्य मंदिर पड़पोड़ी में आज रक्तदाताओं हेतु प्रेरित करने जागरूकता अभियान चलाया गया।

विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है,इस अवसर पर रक्तदाता को अधिक संख्या में रक्तदान हेतु प्रेरित करने आज स्थानीय भाषा में शपथ दिलाकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें रक्त दान के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया और रक्तदान करने के फायदे बताया गया,रक्तदान जरूरतमंद हेतु अवश्य किया जाना चाहिए लोगो को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ ओम वैष्णव, ऐश्वर्य साहू एवं सभी स्टॉफ मौजूद थे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।