मुंगेली, 23 जनवरी 2026 । शासन की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से बेटी के संरक्षण और शिक्षा का संदेश के साथ जागरूकता रथ निकाया गया। अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जागरूकता अभियान के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति आमजनों को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा एवं सारिका मित्तल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजुला शर्मा और चाईल्ड हेल्प लाइन के परियोजना समन्वयक उमाशंकर कश्यप मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।