कवर्धा, 2 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार रायपुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि पी.डी. पंथी परिवार रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश-विदेश में पंथी नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 13 से 24 फरवरी 2025 तक Egypt देश में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भी इस दल ने भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री साय ने पी.डी. पंथी परिवार रायपुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस गौरवशाली उपलब्धि ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय है कि पी.डी. पंथी परिवार ने अब तक आठ अंतरराष्ट्रीय स्तर के देशों से आमंत्रण प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। परिवार ने गणतंत्र दिवस वर्ष 2023 के अवसर पर राजपथ कर्तव्यपथ पर न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में पंथी नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति भी दी है।

छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार में टीम सदस्य पुनदास जोशी, श्वेता मनहर, हरेंद्र कुमार, रामाधार बंजारे, अल्का मिंज, मुस्कान देशलहरे, मनोज कुमार, आकांशा वर्मा एवं आकांशा केशरवानी है।

छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।