कवर्धा, 13 मार्च 2026 । प्रदेश में घुमंतू और निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 मार्च 2026 को प्रदेश के विभिन्न गौधामों का वर्चुअल लोकार्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम से गौधामों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी, जिला बिलासपुर में आयोजित होगा, जहां से मुख्यमंत्री साय प्रदेशभर में स्वीकृत गौधामों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

कबीरधाम जिले में इस अवसर पर शहरी गौधाम (स्वर्ण जयंती गौधाम), 56 भोग चैपाटी के बाजू में लोहारा रोड स्थित परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में स्वीकृत 36 गौधामों के संचालन को लेकर समितियों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गौधामों में पशुधन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गौधामों में पशुओं के लिए शेड, चारा, स्वच्छ पेयजल और फेंसिंग की व्यवस्था समय पर पूर्ण की जाए, ताकि निराश्रित और घुमंतू पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

उल्लेखनीय है कि गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदेश में घुमंतू और निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर गौधाम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले पशुओं के लिए सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला स्तरीय गौधाम समिति सुखचैन चंद्रवंशी, सदस्य जिला स्तरीय गौधाम समिति मनोज सिंह ठाकुर, सत्यम शुक्ला, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजकुमार यादव, अध्यक्ष विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति कवर्धा विष्णु ठाकुर, लोहारा दीनाराम साहू, बोड़ला शंकर निषाद, पंडरिया नंदकुमार यादव सहित पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी, सभी नगरीय निकायों के सीएमओं उपस्थित थे।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed