कवर्धा, 18 नवम्बर 2025 । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शपथ ली। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई और युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विनय पोयाम, नरेन्द्र पैकरा, एसडीएम संदीप ठाकुर, शिल्पा देवांगन, डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन, सुश्री रूचि शार्दुल सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें। देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लें कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है।हम मिलकर अपने जिले/राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें कि अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।