मुंगेली, 24 दिसम्बर 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले में जारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्र बाँकी और निरजाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं सहित उपार्जन केन्द्रों में अब तक कुल धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, किसानों का पंजीयन, डीओ कटने, रकबा समर्पण व उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वाेपरि है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाँकी धान खरीदी केंद्र में सबसे पहले टोकन कटने की स्थिति की जानकारी ली तथा किसानों से संवाद कर वास्तविक स्थिति जानी। इसके पश्चात धान तौल व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा बिना हमाल के किसानों से तौलाई व धान पलटी कराए जाने की शिकायत सामने आई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में रकबा समर्पण से संबंधित जानकारी भी ली तथा निर्देश दिए कि यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केन्द्र से समय पर धान का उठाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरजाम धान उपार्जन केंद्र में तौल व्यवस्था का अवलोकन करते हुए धान की गुणवत्ता की जानकारी ली और किसी भी स्थिति में अमानक धान की खरीदी नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही अमानक धान पाए जाने पर जांच कराने निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कोचियों-बिचौलियों के बहकावे में न आने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को केन्द्र में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहकारिता आयुक्त हितेश श्रीवास, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़ेसना, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, सीसीबी नोडल संतोष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigationरजत जयंती अवसर पर 121 वरिष्ठजनों का सम्मान एवं 729 जीवन सहायक उपकरणों का वितरण ग्राम कुकुसदा में छापामार कार्रवाई कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त