बेमेतरा, 09 मार्च 2026 । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल की मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों से संबंधित आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति में जनदर्शन की प्रक्रिया सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed