जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी 2026 । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में आज तहसील नवागढ़ के ग्राम गिद्धा निवासी दरसमती बाई द्वारा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी रूपा देवी द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी घनश्याम सराफ द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान करने, तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी फिरतु राम द्वारा खाता विभाजन करवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी परमानंद कश्यप द्वारा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम सेमरा के महामाई युवा समिति द्वारा बेजा कब्जा पर कार्रवाई करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। Post navigationकटघोरा एसडीएम द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई कृ एक ट्रैक्टर जप्त, अन्य के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने रची किसानों के सशक्तिकरण की नई कहानी