कबीरधाम – आज दिनांक 10 मार्च 2025 को कवर्धा शहर में डण्डा नृत्य लोगों के आकर्षक का केंद्र बना |उल्लेखनीय है कि हर साल जिला मुख्यालय कवर्धा के आसपास के ग्रामों से ग्रामीणों की कुछ टोलियाँ डण्डा नृत्य करने कवर्धा शहर आती हैं | ये टोलियाँ होली त्यौहार के पूर्व शहर आकर अपने कला का प्रदर्शन करती हैं |सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए डण्डा नृत्य वाली टोली के एक सदस्य ने बताया कि हम ग्राम बाघूटोला के निवासी हैं | हमारी टोली में सदस्यों की संख्या 32 है | हमारी टोली का नाम शारदा मानस मंडली है |ज्ञातब्य है कि ग्राम बाघूटोला जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग सोलह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम कवर्धा भोरमदेव मार्ग के दाँई ओर स्थित है | यह ग्राम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भोरमदेव मन्दिर से चंद किलोमीटर की दूरी पर है |डंडा नृत्य टोली के सदस्य धोती एवं फुल बाँह की कमीज पहने हुए और अपने गले में गमछा डाले हुए हाथ में लकड़ी का छोटा टुकड़ा (डण्डा ) लेकर संगीत की धुन में नाचते हुए लोगों के आकर्षक का केंद्र बने |मांदर (एक किस्म का बड़ा ढोलक) , झाँझ , मंजीरा एवं कैसियो की आवाज से निकल रही संगीत की धुन डण्डा नृत्य में चार चाँद लगा रही थी | Post navigationउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से कवर्धा विधानसभा को मिलेगी नई राह, 13 करोड़ 45 लाख से बनेगी 17 किलोमीटर लंबी 07 सड़कें