कवर्धा – पक्की सड़क के उखड़ जाने से पक्की सड़क की सुविधा पाने आज भी तरस रहे हैं ग्रामीण |

                 जी हाँ हम बात कर रहे हैं ग्राम कोसमंदा और ग्राम कौड़िया को जोड़ने वाली सड़क के बारे में |  ग्राम कोसमंदा जो जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एवं रायपुर – जबलपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित ग्राम इंदौरी से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

                सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम ने जब इस ग्राम में अपना कदम रखा तो वहाँ के ग्रामीणों ने अपने दर्द को बयाँ की | ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले यहाँ ग्राम कोसमंदा से ग्राम कौड़िया को जोड़ने वाली सड़क पक्की थी | इस सड़क का मरम्मत नही करने से यह दिनोदिन जर्जर होती चली गई | आज की स्थिती में वहाँ सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है जिससे आवागमन में भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है |

ग्रामीणों ने मांग की है कि यहाँ जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।