कवर्धा, 31 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज 31 मई शनिवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर शर्मा आज शनिवार को जिले में देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती, सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव संत समागम समारोह सहित अनेक कार्यक्रमो में होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा पूर्वान्ह 11 बजे राजानवागांव में आयोजित देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12 बजे ग्राम तारो पहुचेंगे और वहां तालाब निरीक्षण कर जलसंरक्षण की दिशा में आवश्यक चर्चा करेंगे।

दोपहर 1 बजे उप मुख्यमंत्री शर्मा लालपुर नर्सरी, कवर्धा में आयोजित पाली समाज के देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम शामिल होंगे, तत्पश्चात, वे दोपहर 2 बजे पंथ गृध मुनिनाम साहेब कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव संत समागम समारोह में होंगे और संतों से आशीर्वाद प्राप्त करेगे।

दौरे के समापन के बाद शर्मा दोपहर 3 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को “Z” श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कबीरधाम जिले का एक दिवसीय दौरा आज

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।