मुंगेली, 11 जून 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज विकासखंड पथरिया के ग्राम सिलतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही संतोष वर्मा और अन्य ग्रामीणों से आवास की किस्त राशि और निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान हितग्राही संतोष वर्मा ने बताया कि उसे आवास योजना के तहत अब तक 65 हजार रूपए किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वह अपने परिवार के साथ नए घर में जल्द ही रहने लगेगा।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए बारिश के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आजकल मोबाइल के कारण पढ़ाई से बच्चों का ध्यान भटक रहा है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी है और इसमें अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में भी चर्चा की और बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पथरिया एडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigationकलेक्टर ने किया सिलतरा में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता जांच बेमेतरा जिले के 93 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ