बिलासपुर. 28 मई 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। उन्होंने पोल शिफ्टिंग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।साव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। Post navigationडाकघरों में मिल रही आधार एनरोलमेंट और अपडेशन की सुविधा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों को मिली गति : मनरेगा अंतर्गत “नवा तरिया” निर्माण से बढ़ेगी जल उपलब्धता