मुंगेली, 13 अगस्त 2025 । शासन के निर्देशानुसार आमजनों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा के स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और भाईचारे का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ ही ग्राम के आमजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ हाथों में तिरंगा लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा से स्वतंत्रता दिवस के प्रति व केवल उत्साह का संचार हुआ, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित हुई। Post navigationकलेक्टर-एसपी ने किया स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित