जांजगीर-चांपा, 18 दिसंबर 2025 । प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से संचालित की जा रही है। किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के द्वारा 24×7 टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसान शासन के इस निर्णय से काफी उत्साहित हैं। जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

इसी कड़ी में अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम साजापाली निवासी किसान हेमलाल निर्मलकर ने धान उपार्जन केंद्र ग्राम हरदी में अपना धान विक्रय किया। किसान निर्मलकर ने बताया कि उनके द्वारा की गई फसल की नियमित निगरानी और उचित खाद बीज के कारण उन्हें बेहतर फसल प्राप्त हुई। उन्होंने धान की बिक्री हेतु मोबाइल एप “तुंहर टोकन” के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन लिया और निर्धारित समय पर अपने नजदीकी धान खरीदी केंद्र हरदी पहुंचकर उत्साहपूर्वक 28.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि 24 घंटे उपलब्ध टोकन सुविधा के कारण उन्हें न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और न ही बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़े। धान खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा और त्वरित तौल जैसी सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से उन्हें अत्यंत संतोषजनक अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।