मुंगेली, 28 अगस्त 2025 । सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है।

अभियान अंतर्गत गायों के प्रति सेवा संरक्षण और सहयोग को ग्राम स्तर पर पहुंचाने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन कर लोगों को जागरूक करते हुए गायों का प्रति सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम धनगॉव (च.) में गौ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गौ चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 लोगों को गौ सेवा मित्र का फॉर्म भराया गया और गौ सेवा तथा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।