कवर्धा – जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत भागूटोला के सरपंच चिंताराम साहू है । यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ करते हुए इस सरपंच द्वारा अपने ग्राम वासियों के साथ-साथ गौ माता व राहगीरो की भी चिंता किया जाता है |

सबसे पहले हम अपने पाठकों को यह बता दे कि ग्राम भागूटोला कवर्धा – राजनांदगाँव मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है और यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। | सुपर समर्थन की चिट्ठी की टीम से अपनी जानकारी साझा करते हुए उसने बताया कि पक्की सड़क पर बैठने वाली गायों के लिए ग्राम पंचायत के सभी लोगों के सहयोग से ग्राम में गौठान बनाकर गायों को रखा जा रहा है । इन गायों के लिए चारा पानी वह बिजली की समूचित व्यवस्था कर दिया गया है | गाय की सुरक्षा व देखभाल के लिए 10 ग्रामीणों को रखा गया है इनमें से पांच ग्रामीणों को ₹9000 वेतन प्रति ग्रामीण के हिसाब से रखा गया है । उसने आगे बताया कि हर बार गाय का ही दुर्घटना हो जरूरी नहीं है कभी-कभी वाहन मालिक भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाया करते हैं । इस व्यवस्था से गाय व राहगीरो तथा सभी ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं तथा जिले में इसकी सभी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

जानकारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उसने बताया कि जब उसने जिले के पूर्व कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा किया तो उनसे आर्थिक मदद प्राप्त होने का आश्वासन मिला |

आज सरपंच के इस प्रयास से मुख्य मार्ग बहुत हद तक घुमंतू पशु से मुक्त हो चुकी है जिससे राहगीरों को काफी राहत महसूस हो रही है | सरपंच चिंताराम साहू के इस सराहनीय प्रयास से जन धन एवं पशु धन के होने वाली हानि में बहुत कमी आई है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed