कबीरधाम – शहर कवर्धा में धार्मिक कार्यक्रम हिंदु राष्ट्र संगोष्ठी एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन जारी है | यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 12/02/25 से प्रारंभ हो चुका है और 15/02/25को इसका समापन है | तय कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 /2 /2025 को हिंदु राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन हुआ | यह कार्यक्रम शहर स्थित सरदार पटेल मैदान, सिविल लाईन, कवर्धा में हुआ | कार्यक्रम के बीच में हुए सुमधुर संगीत के साथ धार्मिक भजन ने श्रद्धालुओ को मंत्र मुग्ध कर दिया | जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम हो रहा है | इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामों के श्रद्धालुगण भारी संख्या में मौजूद रहे | श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया | धर्मसङ्ग पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी , आनंदवाहिनी, कवर्धा, समस्त नगरवासी, क्षेत्रवासी, सनातन धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु भक्तगण के सामूहिक प्रयास से हो रहे इस कार्यक्रम की सभी सनातन धर्मप्रेमी भूरि – भूरि प्रशंसा कर रहे है |Post navigationजिले में नगरीय निकाय मतगणना की तैयारी पूरी, सातों नगरीय निकाय के स्ट्रांगरूम में होगी मतगणना नगर पालिका कवर्धा से चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पंडरिया से मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पाण्डातराई से सरिता रामकुमार सोनी, बोड़ला से विजय पाटिल, सहसपुर लोहारा से संतोष मिश्रा, पिपरिया से घुरवाराम साहू, इंदौरी से मित्रीन बाई महंगीलाल मांडले निर्वाचित हुए