बेमेतरा 31 जुलाई 2025 । प्री-इंजीनियरिंग एवं प्री-मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति) जो इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनसे आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 सायं 4:00 बजे तक | संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में उपर्युक्त तिथि तक जमा किया जा सकता है।

आवेदन पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त कर डाउनलोड की जा सकती है। पात्रता, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।