बेमेतरा 26 मई 2025:- जिले में कार्यरत निर्माण श्रमिकों को राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए अब डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली के तहत राशि वितरित की जाएगी। श्रम पदाधिकारी कार्यालय, बेमेतरा द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि श्रमिकों के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जानी है ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर और सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किया जा सके। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के निर्देशानुसार संचालित निर्माण श्रमिक योजनाओं में मिलने वाली आर्थिक सहायता अब आधार लिंक बैंक खातों के माध्यम से दी जाएगी। निर्माण श्रमिकों को समय पर लाभ मिल सके इसके लिए आधार लिंक की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। श्रम विभाग द्वारा जनहित में की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचे और बीच में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।