कवर्धा – राजस्व पटवारी संघ ने कल दिनांक 06/10/2026 को सामूहिक अवकाश , प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली करने का निर्णय लिया है |

राजस्व पटवारी संघ (छ.ग) जिला कबीरधाम के सचिव रवि आमदे ने सुपर समर्थन की चिठ्ठी से चर्चा करते हुए जानकारी दी कि राजस्व पटवारी संघ (छ.ग.) द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कल दिनांक 06/10/2026 को जिले के समस्त पटवारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे साथ ही संघ के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली में शामिल होंगे |

यहाँ यह उल्लेख करना जरूरी है कि राजस्व पटवारी संघ (छ.ग.) का यह प्रदेश स्तरीय आंदोलन कल दिनांक 06/10/2026 को राज्य के रायगढ़ जिला मुख्यालय में किया जा रहा है |

पीवी एप को सरल बनाने की मांग एवं संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भागवत कश्यप के विरुद्ध विभागीय कारर्वाई के विरोध में एवं संगठन के अन्य समस्याओं के निराकरण की ओर शासन एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने यह आंदोलन किया जा रहा है |

उक्त आंदोलन के संबंध में संघ के जिला कबीरधाम इकाई द्वारा जिला कबीरधाम के कलेक्टर को लिखित में सूचना दी गई है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed