छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी, एवं कंचन लता आचला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली ने एकीकृत पुनर्वास नशा मुक्ति केन्द्र रामगढ़ मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सचिव कंचन लता आंचला ने उक्त शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप नुकसान होने से व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद न करने की गंभीर समस्या को अवगत कराते हुए नशा से दूर रहने एवं प्रतिदिन योगा-प्राणायाम कर उचित उपचार पाने के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नशामुक्ति केन्द्र के संचालक कमल यादव एवं पी.एल.वी राजाराम, गौतम एवं प्रांजल सहित केन्द्र के हितग्राही उपस्थित रहे।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।