मुंगेली 13/12/2025 । जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति के लिए सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए परियोजना समन्वयक, परामर्शदाता, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर केस वर्कर के पद पर भर्ती की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजुला शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 17 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली में सुबह 09 बजे से लिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र एवं वेतन पर्ची बैंक स्टेटमेंट आदि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थी जिला मुंगेली के वेबसाइट https://mungeli.gov.in एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।