कोरबा, 05 अक्टूबर 2026 । पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी कृष्णा, पिता श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना का लाभ लेने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और बिजली खर्च का भार बना रहता था।

इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। योजना के माध्यम से बिजली बिल में राहत पाने के साथ सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना ने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने योजना का लाभ लेकर सौर ऊर्जा को अपनाया।

कृष्णा के अनुसार, योजना से जुड़ने से बिजली खर्च में राहत मिली है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का अवसर मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed