कोरबा, 25 अप्रैल 2026कृश ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार, तहसील पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। कृश जन्म से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उनका जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। दैनिक कार्यों में असुविधा के चलते उनका जीवन बोझिल सा महसूस होता था।कृश के पिता ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर अपने पुत्र के लिए सहायता की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत दिनांक 06 अप्रैल 2026 को कृश को निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई।व्हीलचेयर मिलने के बाद कृश के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। अब उनके पिता उन्हें आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा पा रहे हैं और दैनिक गतिविधियाँ भी पहले की तुलना में सरल हो गई हैं।व्हीलचेयर मिलने पर कृश और उनके पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अब यश न केवल अपने रोजमर्रा के कार्य सहजता से कर सकेंगे, बल्कि अन्य लोगों से मेल-मिलाप भी कर पाएंगे।कृश के पिता ने इस सहायता के लिए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया है। Post navigationजल संरक्षण से लेकर पीएम आवास तक—कलेक्टर ने तय की टाइमलाइन, धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3704 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1155 रहे अनुपस्थित