बेमेतरा, 03 दिसम्बर 2025 । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित “स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2025” के अनुसार “अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश सरोज नंद दास जी के मार्गदर्शन में व अनिता कोशिमा रावटे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में 03 दिसम्बर 2025 अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर गांधी भवन बेसिक मैदान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव महोदया ने दिव्यांगजनों से कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगजन के अधिकार उनका कल्याण और समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। समाज के हर व्यक्ति को समान अधिकार व सम्मान मिलना बहुत आवश्यक है तभी संविधान के उद्देश्यों की पूर्ति संभव होगी। दिव्यांगजनों को शिक्षा, काम, समाज, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक जीवन में समानता का अधिकार मिल सके इसलिए “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 बनाया गया है इसी प्रकार विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के अंतर्गत दिव्यांगजन निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने के अधिकारी है। उक्त शिविर कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बेलारमीन बेग, निःशक्त जन सेवा संघ बेमेतरा के प्रमुख सलाहकार व दिव्यांगजन के अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यगण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र उपस्थिति थे। कार्यकम में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्रायसायकलिंग एवं हियरिंगएड वितरण किया गया। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर तालुका स्तर के ग्राम पंचायत सोमईकला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। Post navigationजिला स्तरीय नई चेतना जेंडर कैंपेन का बेमेतरा में शुभारंभ प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने पाली-बक्साही धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण