कवर्धा, 29 अगस्त 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में आज भगवान बलराम जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर प्राकृतिक, गौ आधारित खेती के साथ-साथ तिलहन उत्पादन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बलराम जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, दानेश्वर सिंह परिहार, जीवन लाल यादव एवं सहित अतिथयों का स्वागत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ बी.पी. त्रिपाठी, उपसंचालक कृषि अमित मोहंती द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया। इस दौरान जिले के कृषक उपस्थित थे।मुख्य अतिथि अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद सुरेश चंद्रवंशी ने युवाओं को कौशल विकास एवं कृषि संबंधित प्रायोगिक कार्यो से अधिक से अधिक जोड़ने के लिए आव्हान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसंचालक अमित मोहंती ने जिले में संचालित कृषि विभाग की योजनाओं एवं प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में पशुपालन, उद्यानिकी, मात्स्यिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने वर्तमान परिदृश्य में कृषि की चुनौतियों से अवगत कराते हुये कहा कि वर्तमान कृषि पद्धति में रासायनिक उर्वरको एवं कीटनाशकों आदि के कारण मृदा स्वास्थ, मानव एवं पशुओ के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के रोग हो रहे है। इसके दूष्प्रभाव को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती कारगर सिद्ध होगी। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एन. सी. बंजारा द्वारा प्राकृतिक खेती में मुख्य रूप से गौ आधारित उत्पाद जैसे-बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं नीमाशास्त्र आदि का उपयोग किया जाता है। जिससे जमीन में लाभदायक सूक्ष्म जीवो के साथ-साथ केचुओं के संख्या में वृद्धि होती है एवं कृषि लागत में कमी एवं कृषि उत्पादो की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. परिहार, योगेश कौशिक एवं कृषि विभाग अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ-साथ जिले के प्रगतिशील कृषको सहित सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। Post navigationनशा मुक्त भारत अभियान : जिला स्तरीय मैराथन दौड में उत्साहपूर्वक शामिल हुए प्रतिभागी सांसद खेल महोत्सव: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पंजीयन पोर्टल का किया विधिवत शुभारंभ