बोड़ला – मितानिनों का सम्मान किया गया | ग्राम राम्हेपुर कला में बीते दिनों एक कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम के चार मितानिन एवं एक एम टी को सम्मानित किया गया |हम आपको सबसे पहले यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है एवं जिला मुख्यालय कवर्धा से इस ग्राम की दूरी लगभग दस किलोमीटर है साथ ही यह ग्राम कवर्धा – बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है |बीते दिनों ग्राम में स्थित ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में चार मितानिन एवं एक एम टी का सम्मान किया गया | उल्लेखनीय है कि यह सम्मान मितानिन दिवस के रूप में किया गया | छत्तीसगढ़ राज्य में हर साल 23 नवंबर को मितानिन दिवस मनाया जाता है | ग्राम में पदस्थ ग्राम पंचायत के सचिव टेकराम डहारिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान उच्च कार्यालय से प्राप्त आदेश – निर्देश के परिपालन में किया गया है |इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुजीत गुप्ता , ग्राम पंचायत की सरपंच पुष्पा मरकाम , सचिव टेकराम डहरिया , छात्रनेता आरनव गुप्ता , शैलेंद्र गुप्ता सहित ग्राम पंचायत के अनेक पंच और ग्रामीण उपस्थित थे |Post navigationमद्य निषेध दिवस पर जिले में आयोजित होंगी नशामुक्ति संबंधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी को सोते हुए देखा गया