कवर्धा – कल संपन्न हुए मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में पुलिस के एक अधिकारी को ड्यूटी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़े आराम से कुर्सी में सोते हुए देखा गया | जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पुलिस अधिकारी के बारे में जिनकी ड्यूटी कल मुख्यमंत्री विष्णु साय के एक कार्यक्रम लगी हुई थी और ये महाशय अपने ड्यूटी स्थल में एक कुर्सी में बैठकर बड़े आराम की नींद सो रहे थे |हम आपको यह बताना भी जरूरी समझ रहे हैं कि कल 12 दिसंबर को राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम था | शहर से बहुत करीब स्थित ग्राम घोठिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से पूजित शिला का स्थापना कार्यक्रम था | यह कार्यक्रम नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम के निर्माण स्थल पर था |राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु साय मुख्य अतिथि , राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह अध्यक्ष , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि , विशिष्ट अतिथि के रूप में सात लोग क्रमशः स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन , सांसद संतोष पांडेय , पंडरिया विधायक भावना बोहरा , मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक महस्के , गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल , कृषक आयोग के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी , विभिन्न निकायों के निर्वाचित पदाधिकारी और संगठन के पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे |राज्य सरकार के मुखिया सहित इतने महत्वपूर्ण लोगो के कार्यक्रम में एक पुलिस अधिकारी का कुर्सी में बड़े आराम से सोना वहाँ मौजूद लोगो में चर्चा का विषय बना रहा | लोगों को यह कहते हुए भी सुना गया कि कवर्धा के विधायक विजय शर्मा विधायक होने के साथ ही उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री है और इनका विभाग में पकड़ बहुत कमजोर है तभी तो यह अधिकारी बेफिक्र होकर सो रहा है |Post navigationमितानिनो का किया गया सम्मान अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रकों में 960 क्विंटल धान जब्त