बेमेतरा 01 जून 2025   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित “स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2025” के अनुसार माह मई 2025 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश  बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में व  निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में जिला हॉस्पिटल बेमेतरा एवं भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान चोरभट्ठी में विधिक जागरूक्ता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन से होने वाले असाद्धयरोग कैंसर जैसे खतरनाक जानलेवा बीमारी भी हो सकता है, जिसका उपचार अत्यधिक मंहगा साबित होता है तथा परिवारजनों को उससे काफी तकलीफ मिलती है। उक्त शिविर में तम्बाकू से होने वाले नुकसान एवं उससे जुडे खतरों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिवर्ष 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। समान्यतः तम्बाकू जैसे गुटखा, बीड़ी, सिगरेट में नशे के कारण लोगों और बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है, जिससे कैंसर रोग, फेफड़े रोग, व जबड़े का खराब होना दर्शित होता है। अधिकार मित्रों द्वारा लोगों से अपील की गई कि अपने घर परिवार व ज्यादातर अपने बच्चों को नशे से दूरी बनाकर रखने की बात बतायी गई। नालसा द्वारा संचालित डॉन (ड्रग जागरूक्ता और कल्याण नेविगेशन ड्रग मुक्त भारत के लिए) योजना 2025 के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरूपयोग के मामलें के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना के लिए यूनिट गठन करने की प्रकिया जारी है। उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अधिकार मित्रों द्वारा पृथक-पृथक से जानकारी दिया गया। उक्त दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति साजा के ग्राम सुवरतला में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के संबंध में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया गया। नशा से चाहिए मुक्ति, नहीं तो होगा रोग। स्वस्थ्य रहना है तो सही चीज का करो उपयोग ।।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।