मुंगेली, 18 नवंबर 2025 । शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी जोरों से जारी है। प्रत्येक खरीदी केंद्र में सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। टोकन, बारदाना, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि जिले के सभी किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर धान विक्रय का लाभ मिल सके। जिले में अब तक 400 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, निरंतर निगरानी और किसान हितैषी पहल ने इस वर्ष खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुगम बना दिया है। इसी कड़ी में ग्राम संगवाकापा के किसान रामचंद्र साहू ने सेवा सहकारी समिति मुंगेली में 28 क्विंटल धान विक्रय कर प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की।किसान साहू ने बताया कि इस साल धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज और सुविधाजनक है। उन्होंने अपना टोकन ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल एप के माध्यम से सहजता से प्राप्त किया। डिजिटल पद्धति के कारण टोकन वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों के समय की बचत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि समिति में उत्तम गुणवत्ता के बारदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शेड, सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित की गई हैं। शांतिपूर्ण माहौल में तौल होने तथा अधिकारियों की नियमित मौजूदगी से पूरी प्रक्रिया सहज और सुव्यवस्थित दिखी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन मुंगेली के प्रति आभार व्यक्त किया। Post navigationविशेष गहन पुनरीक्षण: बीएलओ को घर-घर पहुँचकर सत्यापन के निर्देश, धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण