बेमेतरा, 20 नवंबर 2025 । किसान खेतों में कड़ी मेहनत कर ना केवल फसल उत्पादन करता है। अपितु आने वाले समय में उपज से मिलने वाली आमदनी से अपने जीवन की बुनियादी ढांचे की सपना भी देखता और जीता है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले तो उनके जीवन में खुशहाली की लहर देखने को मिलती है। आज धान उपार्जन केंद्र सैगोना में धान बिक्री करने आए ग्राम ख़ुसरूबोर्ड के किसान चंद्र प्रकाश साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी पर संतोष जताया।आज उन्होंने 38.40 क्विंटल धान विक्रय किया है। टोकन तुहर हाथ ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार शासन द्वारा इस तरह की व्यवस्था की गई है।धान उपार्जन केंद्र सैगोना पहुंचकर बिना किसी परेशानी के धान विक्री किया। पारदर्शी ढंग से हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को संबल मिला है। उन्होंने कहा कि समय पर टोकन मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। शासन द्वारा प्रति एकड़ 3100 की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।किसान चंद्र प्रकाश साहू ने कहा कि शासन की सुशासन की इस नीति से हम जैसे किसान मजबूती से समृद्ध होंगे। Post navigationजिला चिकित्सालय बेमेतरा में 21 नवम्बर को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ की उन्नत धान खरीदी व्यवस्था से संवर रही किसानों की तकदीर