कवर्धा, 25 मई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प, रोजगार मेला समय-समय पर आयोजित किया जाता है। कबीरधाम जिले के ऐसे निजी प्रतिष्ठान, संस्थाओं (स्कूल, हॉस्पिटल, कम्प्यूटर, बीमा, माईक्रो फायनेंस, सेल्स, फेब्रिकेशन, सिक्योरिटी आदि क्षेत्र) जो अपनी संस्था में रिक्त तकनीकी, नॉन तकनीकी पदों पर भर्ती करना चाहते है, उनसे मांगपत्र, रिक्तियॉ आमंत्रित है। मांगपत्र, रिक्तियों के संबंध में संस्था का नाम, पूर्ण पता, मोबाईल नंबर, संस्था का पंजीयन क्रमांक, जी.एस.टी. नंबर, पेन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी, संपर्क किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर, पद संख्या, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं भत्ता, कार्यक्षेत्र (अन्य जानकारी जो आवष्यक हो) की पूर्ण जानकारी के साथ कार्यालय में माह जून 2025 की अंतिम तिथि तक प्रेषित कर सकते है। प्लेसमेंट कैम्प, रोजगार मेला का आयोजन करते हुए, कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।