कवर्धा, 15 सितम्बर 2025। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर में 19 सितम्बर 2025 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लक्ष्य बीमा सेवा केन्द्र, दर्री पारा, कवर्धा द्वारा पद बीमा सखी (महिला) के 30 पद तथा शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, प्रथम तल, जयप्रकाष कॉप्लेक्स, तेलीबांधा थाना के सामने, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा पद सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव (पुरूष) के 40 पद एवं सेल्स आफिसर (पुरूष) के 20 पद पर भर्ती किया जाना है। उक्त सभी पदों के लिए कार्यक्षेत्र संपूर्ण कबीरधाम जिला है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।