बेमेतरा, 21 मई 2025 /- शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रक्रिया राज्य शासन की वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर उपलब्ध है।सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास अभिषेक जायसवाल द्वारा जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को पत्र जारी कर छात्रवृत्ति आवेदन की निर्धारित तिथियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात न तो आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और न ही Draft Proposal Lock अथवा Sanction Order Lock करने का कोई अवसर प्रदान किया जाएगा। यदि किसी पात्र विद्यार्थी को निर्धारित समय-सीमा के पश्चात छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ता है, तो संबंधित संस्था प्रमुख उत्तरदायी होंगे।पात्रता हेतु आवश्यक मापदंड:1. आय सीमा:• अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.50 लाख।• अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1.00 लाख।2. दस्तावेज़:• सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र।• छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र।• विगत वर्ष की परीक्षा का परिणाम।3. बैंक खाता:• PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति का भुगतान आधार से लिंक बैंक खातों में किया जाएगा।• विद्यार्थी को सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन करते समय उनका बैंक खाता सक्रीय एवं आधार सीडेड हो।4. NSP पोर्टल पर OTR:• वर्ष 2025-26 के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों को NSP पोर्टल से One Time Registration (OTR) कराना अनिवार्य है।5. Biometric Authentication:• नवीन संस्था प्रमुख (HoI) एवं छात्रवृत्ति प्रभारी (INO) का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है।विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुखों से आग्रह है कि समय रहते समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर छात्रवृत्ति की सुविधा से लाभान्वित हों। अधिक जानकारी के लिए छात्र http://postmatric-scholarship.cg.nic.in या सहायक आयुक्त कार्यालय, आदिवासी विकास बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं। Post navigationआंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित ग्राम जिया में आयोजित समाधान शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल