जांजगीर-चांपा, 08 अक्टूबर 2026 । कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर नई सुविधा लेकर आया। शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके लिए आवागमन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद सफुरा बाई अब अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आना-जाना कर सकेंगी। उनके लिए यह केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके दैनिक जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सफुरा बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कहीं आने-जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब वे स्वयं अपने जरूरी कामों के लिए जा सकेंगी। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु शिविर में मिली यह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सफुरा बाई के लिए सुविधा से आगे बढ़कर आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और नए आत्मविश्वास की सौगात बनी है।Post navigationसेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित बाहर से ताला लगाकर संचालित किया जा रहा था सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र को | बाल विकास परियोजना अधिकारी ( बोड़ला ) नमन देशमुख एवं क्षेत्र के सुपरवाइजर के कार्य शैली पर लगा रहा है सवालिया निशान | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा साहू एवं सहायिका कमला पटेल का कारनामा | मामला ग्राम जैतपुरी का |