बेमेतरा, 07 मई 2025/ सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरा चरण समाधान शिविर कल 8 मई-2025 ( गुरुवार ) जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम मुरता के मिनी स्टेडियम / दशहरा मैदान में आयोजित होगा । इस क्लस्टर में मुरता सहित ग्राम पंचायत कामता, रनबोड़, घोघरा, मानिकपुर, मोतिमपुर, अतरगवां, गाडामोर, झाल, गांगपुर, बोरतरा, मोहतरा, हरमुड़ी, भैसामुडा, कौडिया, शामिल है ।इसी प्रकार 8 मई को ही जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत जेवरा, स्कूल भवन में लगेगा । इसमें जेवरा सहित 12 ग्राम पंचायत कोपेडबरी, उमरवानगर, गोपालपुर, टिपनी, बनरांका, नवागांवकला, सौंरी, पतोरा, डंगनिया, खाती, हथमुड़ी को शामिल किया गया है । इन गाँवों के लोगों के सामने समाधान पेटी में दिए गए आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारी बतायेंगे ।9 मई शुक्रवार को सिर्फ भी दो समाधान शिविर जनपद पंचायत बेरला के ग्राम खम्हरिया म. ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा । इसमें खम्हरिया म. सहित 11 ग्राम पंचायत संण्डी, बहिंगा, डंगनिया ब, बहेरघट, सत्धा, सिंधौरी, देवरबीजा, घोटमर्रा, खम्हरिया डी, भेड़नी शामिल किया गया है ।वही जनपद पंचायत बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के ग्राम उमरिया हाई स्कूल, परिसर में आयोजित होगा । इस शिविर में उमरिया सहित 13 ग्राम पंचायत पचभैया, सुखाताल, करमतरा, लालपुर, कोदवा, सनकपाट, बहरबोड, जांता, बेरा, बेतर, चिल्फी, बंधी को शामिल किया गया है ।, Post navigationभारतीय सेना के अदम्य साहस और निर्णायक नेतृत्व ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पूरे देश को गर्व से भर दिया-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुशासन तिहार के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन