कवर्धा 06 मई 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आयोजित सुशासन तिहार से समाज के जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण जगाई है। ग्राम बिरकोना की निवासी सावित्री, जो दिव्यांग होने के कारण सामान्य रूप से चलने में असमर्थ थीं। उन्होंने सुशासन तिहार में ट्रायसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। समाज कल्याण विभाग ने आवेदन से तत्परता से लेकर निराकरण कर सावित्री को ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। इससे उनकी दैनिक जीवन में एक नई उम्मीद और दिशा मिल सकी है।

सावित्री ने ग्राम पंचायात बिरकोना में सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में अपना आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि दिव्यांग के कारण अपने गांव और आस-पास के क्षेत्रों में आवागमन में असमर्थ थीं। समाज कल्याण विभाग ने तत्परता से कार्यवाही की और आज, सावित्री को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। सावित्री ने इस उपहार को पाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपनी ट्रायसाइकिल पर बैठकर आसानी से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में जा सकूंगी। इससे मुझे अपनी जिंदगी में एक नई दिशा मिली है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सावित्री को ट्रायसाइकिल प्रदान करना इसका एक उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि यदि सरकार और समाज मिलकर काम करें, तो किसी भी विकलांगता को चुनौती नहीं माना जा सकता। इस पहल से अन्य जरूरतमंदों को भी प्रेरणा मिलेगी और समाज में समानता के सिद्धांत को और भी मजबूती मिलेगी।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।