मुंगेली, 17 दिसम्बर 2025 । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस एवं सैटेलाइट आधारित वैज्ञानिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अभिनव पहल से जिले का आगामी लेबर बजट तय होगा, जिससे रोजगार सृजन के साथ-साथ मनरेगा के कार्यों के चयन, क्रियान्वयन एवं निगरानी में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी। केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जिले के सभी विकासखंडों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।योजना में तालाब, डबरी, जलग्रहण क्षेत्र, सिंचाई संरचनाएं एवं अन्य जल संसाधन आधारित कार्यों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जा रहा है। जिले की कुल 367 ग्राम पंचायतों में से अब तक 180 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना युक्तधारा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है, जबकि शेष पंचायतों में योजना निर्माण एवं अपलोड की प्रक्रिया तीव्र गति से जारी है। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।जीआईएस व क्लार्ट मैप से हुआ कार्यों का वैज्ञानिक चयनयुक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस एवं क्लार्ट मैप आधारित आंकड़ों का उपयोग कर गांवों के प्राकृतिक संसाधन, जल संरचनाएं, कृषि भूमि, नालियां, सड़कें, तालाब एवं अन्य परिसंपत्तियों की डिजिटल मैपिंग की गई है। इसके आधार पर पंचायतों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों का चयन किया गया। सभी 367 ग्राम पंचायतों में ग्राउंड-ट्रुथिंग पूर्ण कर ली गई है तथा पंचायत स्तर पर तैयार कार्ययोजनाओं को ग्राम सभाओं से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है। अनुमोदित योजनाओं को क्रमबद्ध रूप से युक्तधारा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।पारदर्शिता, रोजगार और टिकाऊ विकास को बढ़ावाजीआईएस आधारित योजना से मनरेगा के अंतर्गत कार्यों के चयन, क्रियान्वयन एवं निगरानी में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी और दीर्घकालीन व टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण संभव होगा।लोरमी, मुंगेली और पथरिया में प्रभावी क्रियान्वयनलोरमी, मुंगेली और पथरिया जनपद पंचायतों में यह प्रणाली प्रभावी रूप से लागू की गई है। मैदानी अमले एवं अधिकारियों को युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस व क्लार्ट मैप आधारित डेटा के उपयोग हेतु प्रशिक्षित किया गया है, जिससे योजनाओं का चयन अधिक सटीक और परिणामोन्मुख हो रहा है।जल संरक्षण व रोजगार सृजन पर विशेष जोरकलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से तैयार की जा रही कार्ययोजनाएं वैज्ञानिक, तथ्यपरक और दीर्घकालीन विकास की आधारशिला हैं। इससे ग्राम पंचायतों में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। योजनाओं में जल संरक्षण, जल संवर्धन, सिंचाई सुविधाएं, कृषि सहायक गतिविधियां और टिकाऊ परिसंपत्ति निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इससे न केवल प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को भी मजबूत आधार मिलेगा। Post navigationसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से पारदर्शिता के साथ जारी जिले में अब तक 18,03,260 क्विंटल धान की खरीदी, 44,771.96 लाख रूपए से अधिक का सीधा भुगतान