जांजगीर-चांपा, 15 जनवरी 2026 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता आज पहले से कहीं अधिक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है। किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर करते हुए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था प्रक्रिया को सरल, तेज और पूर्णतः पारदर्शी बनाया है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य के साथ-साथ सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है और यही कारण है कि आज खेत से उपार्जन केंद्र तक हर किसान के चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दे रही है।

जिले के ग्राम सेमरा के मेहनती किसान शंभू कुर्रे ने साबित कर दिया कि जब मेहनत आधुनिक तकनीक और सही सरकारी नीति से जुड़ जाती है, तो सफलता निश्चित होती है। कुर्रे ने बताया कि उन्होंने धान खरीदी केंद्र, सेमरा में 127 क्विंटल धान का विक्रय किया। शंभू कुर्रे कहते हैं कि उचित मूल्य मिलने से उनकी मेहनत का सही फल मिला है। समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के कारण किसान पूरे मन से खेती कर पा रहे हैं। उनकी बढ़ी हुई आमदनी से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है, बल्कि गांव के अन्य किसान प्रेरित हो रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों में भी किसानों के लिए पर्याप्त आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।