मुंगेली,  23/08/2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिले में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल के अंधत्व निवारण समिति के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक यह‘नेत्रदान पखवाड़ा’ आयोजित किया जायेगा। इस क्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन 25 अगस्त, सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक ‘सियान सदन’, रामगढ़, मुंगेली में किया जाएगा।

इस शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की जाएगी। साथ ही नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण, नेत्रदान, शुगर एवं रक्तचाप जांच, वय वंदनकार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाने जैसे कार्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए जाएंगे। और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।