बोड़ला – आजादी के अमृत महोत्सव पर बनाये गए पटल के उपर किसी शरारती व्यक्ति ने बीयर की खाली शीशी रख दिया था | हमारे देश भारत को आज आजाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं | इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद भी अभी भी आजादी का महत्व कुछ लोगों को समझ नहीं आया है इसका जीता जागता उदाहरण है किसी शरारती व्यक्ति द्वारा किया गया यह कृत्य |घटना ग्राम भालूचुवा का है | यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा से इस ग्राम की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है | ग्राम में ग्राम पंचायत कार्यालय भवन का जिस जगह पर निर्माण हुआ है बस उसके ठीक सामने आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर एक पटल का निर्माण किया गया है |आजादी के अमृत महोत्सव पर जिस पटल का निर्माण किया गया है और जिस पर सम्मान से रखा गया पुष्प नजर आना चाहिए उसके बदले वहाँ पर बीयर की खाली शीशी नजर आ रही थी |Post navigationअवैध बोर खनन पर सख्ती : तुरकाडीह में कार्रवाई, बोर मशीन जब्त