कवर्धा – 25 जुलाई 2026 कवर्धा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शहर अध्यक्ष हरदीप पात्रे ने कवर्धा के युवाओं और छात्रों के साथ मिलकर छात्र अधिकार पद यात्रा निकाली |

नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कवर्धा में विशाल छात्र अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया । गांधी मैदान चौक से प्रारंभ होकर कांग्रेस भवन होते हुए भारत माता चौक तक निकली इस पदयात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की।

इस पद यात्रा को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का पूर्ण समर्थन प्राप्त रहा। इस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छात्रों के अधिकारों की इस लोकतांत्रिक लड़ाई में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शहर अध्यक्ष ने बताया कि छात्र अधिकार पदयात्रा में छात्रों, युवाओं एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा और छात्रों के अधिकारों का प्रश्न पूरे समाज का प्रश्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

कार्यक्रम के समापन के लगभग आधे घंटे बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की घोषणा हुई । छात्रों ने इसे देशभर में नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध में संघर्षरत छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की बड़ी लोकतांत्रिक जीत बताया।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और छात्र हितैषी नहीं बनती, तब तक छात्रों का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , छात्र संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed